Friday, October 8, 2021
माँ ब्रह्मचारिणी
Thursday, October 7, 2021
Wednesday, October 6, 2021
कहमुक़री
**
1)
तुम बिन जीवन सूना लागे
तुम से ही साँसों के धागे
गीत बनो मेरे ज्यों मधुकर
का सखि साजन?ना सखि दिनकर ।
2)
बनूँ तुम्हारी ही परछाईं ,
तुम बिन होती है कठिनाई
मेरा जीवन तुमको अर्पण
का सखि साजन?ना सखि दर्पण।।
3)
क्लांत चित्त को शांत करे जो
पल में धमके नहीं डरे वो
मिली प्रीति की फिर से थपकी
का सखि साजन! ना सखि झपकी।।
4)
बिन उसके अब रहा न जाए
जग में ज्यों अँधियारा छाए
गुण गान करूँ उसकी महिमा
का सखि साजन! ना सखि चश्मा।।
5)
वादों का नित जाल फैलाए
उसकी बातों में फँस जाए
बड़ा सयाना कब कुछ देता
का सखि साजन, ना सखि नेता।।
6)
कहाँ मना करने पर माने
नींद खड़ी रहती सिरहाने
हर पल सुनते उसकी खरखर
का सखि साजन, ना सखि मच्छर।।
7)
उसकी माया के बंधन में
निशिदिन बीते ध्यान मनन में
उस पर जीवन है न्यौछावर
का सखि साजन, ना सखि तरुवर।।
8)
रिक्त हृदय में विश्वास भरे
जीवन में फिर से आस भरे
तन मन की वह हरता पीड़ा
का सखि साजन, ना सखि क्रीड़ा।।
9)
हाथ पकड़ नित संबल देते
उड़ने को तब अम्बर देते
जब भी थी जीवन की झंझा
का सखि साजन, ना सखि मंझा।।
10)
स्वर्णिम पल जीवन में लाए
झोली भर के सुख दे जाए
उससे ही सजती उर वीथिका
का सखि साजन, ना सखि जीविका।
अनिता सुधीर
Saturday, October 2, 2021
पोशाक
Wednesday, August 25, 2021
तुम्हारी आँखों में
Friday, August 20, 2021
चीखें
Friday, August 13, 2021
कठपुतली
नशा मुक्त भारत
नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान में तुच्छ योगदान नशा धूम्रपान धुँए के बनते छल्लों में परिवारों का सपना सोया पेट काट कर शुल्क चुका...
-
मकर संक्रांति मकर राशि में सूर्य जब, करें स्नान अरु दान। उत्सव के इस देश में, संस्कृति बड़ी महान ।। सुत की मङ्गल कामना, माता करे अपार। तिल लड...
-
पनिहारन लिए भार मटकी का चलती कोस अढ़ाई पनिहारन धरा तरसती अब बूँदों को हुआ वक्ष उसका खाली जीव जगत तब व्याकुल रोया कहाँ गया उसका माली तपी ...
-
दक्षिणा *** 'मॉम पंडित जी का पेमेंट कर दो ' सुन कर इस पीढ़ी के श्रीमुख से संस्कृति कोने में खड़ी कसमसाई थी सभ्यता दम तोड़ती नजर आई थी ...