Wednesday, May 25, 2022

मंगलमान अभियान


 

*मंगलमान अभियान*


नव शक्ति ले नव लक्ष्य ले, अभियान मंगलमान का।

प्रहरी बना यह राष्ट्र का, शुभ कीर्ति का यशगान का।।


मतदान का जब पर्व था, नित जागरण हित राष्ट्र में

वह युद्ध था रणवीर का, था योग्यता पहचान का।।


उर में सनातन धर्म है, करते विसर्जन मूर्ति जो

यह दृष्टि है अति दूर की, यह भाव है अवदान का।।


हर भूख को नित रोटियाँ, जल का प्रबंधन कर रहे

शुभ मंगला बरसात से, दिन कष्ट के अवसान का।।


परिकल्पना नव कार्य की, श्रम साध के फिर कर्म से

गुरु विश्व का बनना हमें, ध्वज केसरी के आन का।।


अनिता सुधीर


4 comments:

  1. बेहद प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय अभियान

    ReplyDelete
  2. मंगलमान अभियान का एकदम सटीक चित्रण

    ReplyDelete

कुंडलियां दिवस की बधाई

कुंडलिया दिवस की बधाई  ईश्वर अंतर्यामी ईश में,निहित अखिल ब्रह्मांड। निराकार के रूप में,अद्भुत अर्थ प्रकांड ।। अद्भुत अर्थ प्रकांड,जगत के नीत...