Wednesday, September 14, 2022

हिंदी

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
विधान- *मत्तगयंद सवैया*
भगण ×7+2गुरु, 12-11 
हिंदी
।।१।।
**
छंद विधा रस शिल्प सजी लय,रूप अनूप समाहित हिंदी।।
भोजपुरी ब्रज मैथिल में सज,अद्भुत भाव प्रवाहित हिंदी।।
काव्य रचा कर श्याम सखा पर, प्रीत लिखे अवगाहित हिंदी।
कालजयी बन घूम रही शुभ,मानस शुद्ध सुवासित हिंदी।।

।।२।।

भारत की पहचान बनी अब,दिव्य ललाट सुशोभित हिंदी।
विस्तृत रूप लिए चलती नित, देश विदेश प्रचारित हिंदी।।
पोस रही इसको जब संस्कृत,है इतिहास प्रमाणित हिंदी।
मान बढ़ा नित उन्नत होकर,उत्तम भाष्य सुभाषित हिंदी।।


अनिता सुधीर

1 comment:

  1. बहुत ही सुन्दर थी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏🙏🙏🙏🌷🌷🌷🌷

    ReplyDelete

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

 राम नवमी की  हार्दिक शुभकामनाएं दर्शन चिंतन राम का,हो जीवन आधार। आत्मसात कर मर्म को,मर्यादा ही सार।। बसी राम की उर में मूरत  मन अम्बर कुछ ड...