Thursday, October 13, 2022

करवा चौथ



पावन परिणय में बँधे
साथ चले मनमीत।

सात जन्म के प्यार को ,
बाँधा तेरे साथ 
रचा प्रेम अनुभूतियाँ
थामा प्रियतम हाथ
बंधन जन्मों का रहे
मधुरिम प्रणय पुनीत।
पावन परिणय में बँधे
साथ चले मनमीत।।

पीहर से पी-घर चली,
स्वप्न सुनहरे बाँध
मन मंदिर में साजना
मिले तुम्हारा काँध
प्रेम-कवच विश्वास का 
संबंधों की जीत
पावन परिणय में बँधे
साथ चले मनमीत।

प्रेम सरिस दूजा नहीं 
यही प्रणय का सार
हृदय प्रेम परिपूर्णता
सजा सकल संसार
मन कोयल-सा कूकता 
अंग-अंग संगीत।
पावन परिणय में बँधे
साथ चले मनमीत।।


अनिता सुधीर आख्या

7 comments:

  1. बहुत सुंदर भावपूर्ण सृजन दीदी 👌👌❤❤

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद सरोज जी

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  4. सुंदर , सामयिक और सार्थक👍👍

    ReplyDelete
  5. प्रेम सरिस दूजा नहीं
    यही प्रणय का सार
    हृदय प्रेम परिपूर्णता
    सजा सकल संसार
    जीवन के मर्म को समझाती सुंदर पंक्तियाँ

    ReplyDelete

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

 राम नवमी की  हार्दिक शुभकामनाएं दर्शन चिंतन राम का,हो जीवन आधार। आत्मसात कर मर्म को,मर्यादा ही सार।। बसी राम की उर में मूरत  मन अम्बर कुछ ड...