Sunday, January 15, 2023

मकर सक्रांति

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

प्रथम पर्व यह वर्ष का,खत्म हुआ खर मास।
तेजोमय हों सूर्य सम,लगी देव से आस।।

संवत के पंचाग में,हिंदू तिथि आधार।
मकर राशि दिनकर चले,आये तब त्यौहार।।
दक्षिण से उत्तर चले, सूर्य देव भगवान।
पुण्य काल आराधना,करिये जप तप दान।।
बीजमंत्र है सूर्य का,मकर संक्रांति खास।
तेजोमय हों ..

परम्परा के पर्व में रहे एकता सार।
माघी पोंगल लोहड़ी,खुशियों के उद्गार।।
कल्प वास की है प्रथा,उमड़ा जन सैलाब।
भारत संस्कृति श्रेष्ठतम,इसका नहीं जवाब।।
खिचड़ी पापड़ रेवड़ी,तिल गुड़ भरे मिठास।
तेजोमय हों ...

नई फसल अब कट रही,कृषकों का आभार।
भरा रहे धन धान्य से, सदा अन्न भंडार।।
मन पतंग बन उड़ चले, थाम हृदय की डोर।
सकरात्मक ऊर्जा लिए,नवल सुखद हो भोर।।
ऋतु परिवर्तन जान कर,भरता मन उल्लास।
तेजोमय हों ....


अनिता सुधीर आख्या

8 comments:

  1. बहुत बढ़िया।दोहे लिखे है या कोई और विधा।

    ReplyDelete
  2. सादर आभार, दोहा छन्द आधारित गीत है

    ReplyDelete
  3. अमिता बाजपेईJanuary 16, 2023 at 8:35 AM

    श्रेष्ठ सृजन

    ReplyDelete
  4. वाह ! मकर संक्रांति पर दोहा गीत । पर्व की सुंदर अभ्यर्थना।

    ReplyDelete
  5. बहुत बढ़िया दोहे

    ReplyDelete
  6. वाह!!!
    बहुत ही लाजवाब ।

    ReplyDelete
  7. समसामयिक सुंदर रचना।
    सादर।

    ReplyDelete

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

 राम नवमी की  हार्दिक शुभकामनाएं दर्शन चिंतन राम का,हो जीवन आधार। आत्मसात कर मर्म को,मर्यादा ही सार।। बसी राम की उर में मूरत  मन अम्बर कुछ ड...