Monday, July 8, 2024

चक्र

चक्र

मूलाधार

चार पंखुड़ी का कमल,रंग चक्र का लाल।

साधे मूलाधार को,ऊँचा होगा भाल।।

**स्वाधिष्ठान

श्रोणि क्षेत्र के चक्र को,कहते स्वाधिष्ठान।

रंग संतरी सूर्य का, करता ऊर्जावान।।

**

मणिपुर

नाभि क्षेत्र के चक्र में,पीत रंग उल्लास।

पाएँ मणिपुर ध्यान से,बुद्धि ज्ञान विश्वास।।

**

अनाहत

चक्र हृदय के मध्य में,हरित अनाहत ध्यान।

प्रेम भाव संचार से, हुआ सतो गुण गान।।

**

विशुद्धि 

कंठ ग्रंथि के चक्र से,होती गरल विशुद्धि।

मनोभाव को शुद्ध कर,मिली संतुलित बुद्धि।।

**

आज्ञा चक्र

नयन तीसरा ज्ञान का,प्रभु का आज्ञा द्वार।

देखें अंतर्ज्योति से ,अंतस का संसार।।

**

सहस्त्रार

गुरु का सहस्त्रार में,साधक करता ध्यान।

तन मन का एकीकरण,मिला मौन का ज्ञान।।

**

अनिता सुधीर आख्या 

8 comments:

  1. Sateek vyakhya

    ReplyDelete
    Replies
    1. सादर आभार आ0

      Delete
  2. उत्कृष्ट रचना, सटीक व्याख्या के साथ

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद आ0

      Delete
  3. इस रचना हेतु एक ही शब्द कह सकता हूँ - उत्कृष्ट

    ReplyDelete
  4. सादर प्रणाम आ0

    ReplyDelete
  5. साधना के लिए चक्रों के बारे में सुंदर और सटीक जानकारी, सुंदर सृजन !

    ReplyDelete

प्रबोधिनी एकादशी

प्रबोधिनी एकादशी *प्रबोधिनी एकादशी,आए कार्तिक मास।* *कार्य मांगलिक हो रहे,छाए मन उल्लास।।* शुक्ल पक्ष एकादश जानें।कार्तिक शुभ फल...