Friday, October 4, 2024

मॉं ब्रह्मचारिणी

मॉं ब्रह्मचारिणी के चरणों में पुष्प 

ब्रह्मचारिणी रूप में,माँ अम्बे को पूजिए।
कर्म शक्ति अनुरूप ही,कठिन तपस्या कीजिए।।

अक्ष,कमंडल हाथ में,देवि नाम की भव्यता।
प्रेम त्याग तप साधतीं,मातु रूप में दिव्यता।।

मनोकामना पूर्ण हो,चंद्रमौलि के  ध्यान से।
कठिन तपस्या अब करें,बिल्व पत्र फल पान से।।

ब्रह्मचर्य की साधना धीरज सयंम जानिए।
सदाचार एकाग्रता, पूजन विधि ये मानिए।।

स्वाधिष्ठानी चक्र को,साधक मन जागृत करे।
विचलित चंचल मन सधे,शांत भाव झंकृत करे।।

अनिता सुधीर आख्या

1 comment:

  1. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द शनिवार 06 अक्बटूर 2024 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद! !

    ReplyDelete

मां चंद्र घंटा

माँ चंद्र घण्टा के चरणों में पुष्प नवरातों त्योहार में,दिवस तीसरा ख़ास है । चंद्र घंट को पूज के ,लगी मोक्ष की आस है।। सौम्य रूप में शाम्भवी,...