Wednesday, October 30, 2024
दीप
Sunday, October 20, 2024
बाल मन
Wednesday, October 16, 2024
शरद पूर्णिमा
Wednesday, October 9, 2024
माँ
Tuesday, October 8, 2024
मनहर
Monday, October 7, 2024
स्कंद माता
स्कन्द माता के चरणों में पुष्प
पंचम तिथि माँ स्कंद का,पूजन नियम विधान है।
भक्तों का उद्धार कर , करतीं कष्ट निदान हैं।।
तारकसुर ब्रह्मा जपे, माँग लिए वरदान में।
अजर अमर जीवित रहूँ, मृत्यु न रहे विधान में।।
संभव ये होता नहीं,जन्म मरण तय जानिए।
शिव सुत हाथों मोक्ष हो,मिले मूढ़ को दान ये।।
मूर्ति वात्सल्य की सजे,कार्तिकेय प्रभु गोद में।
संतति के कल्याण में, जीवन फिर आमोद में।।
सिंह सवारी मातु की, चतुर्भुजी की भव्यता।
शुभ्र वर्ण पद्मासना, परम शांति की दिव्यता।।
जीवन के संग्राम में,सेनापति खुद आप हैं।
मातु सिखाती सीख ये, बुरे कर्म से पाप हैं।।
ध्यान वृत्ति एकाग्र कर,शुद्ध चेतना रूप से।
पाएं पुष्कल पुण्य को, पार लगे भवकूप से।।
अनिता सुधीर आख्या
Sunday, October 6, 2024
मां कूष्मांडा
कुष्माण्डा
माँ कुष्मांडा पूजते ,चौथे दिन नवरात्रि के।
वंदन बारम्बार है,चरणों में बल दात्रि के।।
अंधकार चहुँ ओर था,रूप लिया कुष्माण्ड का ।
ऊष्मा के फिर अंश से,सृजन किया ब्रह्मांड का।
अष्ट भुजी देवी लिए,माला निधि की हाथ में।
अमृत कलश की सिद्धियाँ,सदा सहायक क्वाथ में।।
ओज तेजमय पुंज का,सूर्य लोक में धाम है ।
सकल जगत की स्वामिनी,शत शत तुम्हें प्रणाम है।।
शक्ति मिले संकल्प की,चक्र अनाहत ध्यान से।
रहे प्रकाशित दस दिशा,यश समृद्धि सम्मान से।।
अनिता सुधीर आख्या
आओ कान्हा मन हल्का कर लें
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं आओ कान्हा ! मन हल्का कर लें रस्म निभाने आते उत्सव घर की चौखट सकुचाए दुविधा लेकर खड़ा हुआ मन स्वागत कैसे क...
-
मकर संक्रांति मकर राशि में सूर्य जब, करें स्नान अरु दान। उत्सव के इस देश में, संस्कृति बड़ी महान ।। सुत की मङ्गल कामना, माता करे अपार। तिल लड...
-
पनिहारन लिए भार मटकी का चलती कोस अढ़ाई पनिहारन धरा तरसती अब बूँदों को हुआ वक्ष उसका खाली जीव जगत तब व्याकुल रोया कहाँ गया उसका माली तपी ...
-
दक्षिणा *** 'मॉम पंडित जी का पेमेंट कर दो ' सुन कर इस पीढ़ी के श्रीमुख से संस्कृति कोने में खड़ी कसमसाई थी सभ्यता दम तोड़ती नजर आई थी ...