Friday, October 10, 2025

करवा चौथ

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं 


प्रणय के राग गाने को,गगन में चाँद आता है।
अमर अहिवात जन्मों तक,सुहागन को सुनाता है।।

करे शृंगार जब नारी,कलाएँ कांति बरसातीं 
निरख कर रूप रमणी का,हृदय से मुस्कुराता है।।

सजा कर थाल करवा का,जली जब प्रीति की बाती
व्रती फिर चौथ पूजे तब,कलश भर अर्घ्य पाता है।।

दमकती दिव्यता लेकर,रही वामांगिनी निर्जल
निहारे देव को छलनी, शुभम् सौभाग्य आता है।।

अधूरी सी कहानी को,विवाहित पूर्णता देते
समाहित एक दूजे में,यही करवा  सिखाता है।।

अनिता सुधीर आख्या

1 comment:

नवगीत

हठी आज हठी ने ठान लिया है अपने को ही नोच नीति नियम क्यों ताखे पर रख अनुशासन का  कभी स्वाद चख मनमानी जब उड़े हवा में  घर में रहना सोच किसकी प...