Wednesday, August 30, 2023
रक्षाबंधन
Wednesday, August 23, 2023
संत तुलसी जयंती
Tuesday, August 22, 2023
वरिष्ठ नागरिक
Wednesday, August 16, 2023
धन
**
तृप्ति क्षुधा धन से कब हो,धनवान करोड़ डकार रहे।
लोभ बढ़ाकर पाप करें, कितना वह पैर पसार रहे।।
जीवन में अँधियार भरे, कुल का नित मान उतार रहे।
भूल गए असली धन को, कब सत्य प्रताप विचार रहे?
अनिता सुधीर आख्या
Tuesday, August 15, 2023
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
गीत
***
माटी मेरे देश की,है मेरा अभिमान।
अनेकता में एकता ,भारत की पहचान।।
स्वर्ण मुकुट हिमगिरि सजे,सागर पैर पखार।
मानचित्र अभिमान को,व्याघ्र सरिस व्यवहार।
संविधान इस देश का ,देता सम अधिकार ।
देश एक, ध्वज एक हो,मौलिकता हो सार ।।
संस्कृति उत्तम देश की,इस पर हैअभिमान।।
अनेकता में एकता ,भारत की पहचान।।
सर्व धर्म सद्भाव हो ,करिये यही विचार।
भारत के निर्माण में ,रहे एकता सार ।।
मातृभूमि रज भाल पर ,वंदन बारम्बार,
लिये तिरंगा हाथ में,करते जय जयकार।
जयभारत जयहिंद का,सब मिल करिये गान ,
अनेकता में एकता ,भारत की पहचान।।
श्वेत शांति अरु केसरी,बलिदानी का रूप।
रंग हरा संपन्नता,भारतवासी भूप।।
रखिये इसको ध्यान में,खादी वस्त्र विचार।
देशी को अपनाइये,शुद्ध रहे आचार।।
स्वच्छता अभियान हो ,जन जन की पहचान ।
अनेकता में एकता ,भारत की पहचान।।
देशप्रेम कर्तव्य हो ,देशभक्ति ही नेह।
पंचतत्व में लीन हों,ओढ़ तिरंगा देह।।
अपने हित को साधिये,सदा देश उपरांत ।
देशप्रेम अनमोल है ,अडिग रहे सिद्धान्त।।
मातृभूमि अभिमान है,अमर तिरंगा शान ।
अनेकता में एकता ,भारत की पहचान।।
अनिता सुधीर आख्या
Monday, August 14, 2023
विभाजन
पोशाक
लघुकथा पोशाक चाय का कप पकड़े आरती किंकर्तव्यविमूढ़ बैठी थी। वेदना उसके मुख पर स्पष्ट दृष्टिगोचर थी । राजेश : क्या हुआ आरती पत्नी को झकझोरत...
-
मकर संक्रांति मकर राशि में सूर्य जब, करें स्नान अरु दान। उत्सव के इस देश में, संस्कृति बड़ी महान ।। सुत की मङ्गल कामना, माता करे अपार। तिल लड...
-
पनिहारन लिए भार मटकी का चलती कोस अढ़ाई पनिहारन धरा तरसती अब बूँदों को हुआ वक्ष उसका खाली जीव जगत तब व्याकुल रोया कहाँ गया उसका माली तपी ...
-
दिव्य युगेश* आल्हा छन्द आधारित मुक्तक युग निर्माता मोदी जी का,ओजपूर्ण व्यक्तित्व महान। पंक मध्य जो कमल खिला है,उसका अद्भुत है आख्यान।। दीप द...


