Thursday, September 28, 2023
चुभन
Tuesday, September 19, 2023
Friday, September 15, 2023
बस यूँ ही
अतुकांत
कहीं की ईंट,कहीं का रोड़ा
भानुमति ने कुनबा जोड़ा
सबके हाथ पाँव फूले हैं,
दोस्ती में आँखे फेरे हैं।
जो फूटी आँख नहीं सुहाते
वो अब आँखों के तारें हैं।
कब कौन किस पर आँख दिखाये
कब कौन कहाँ से नौ दो ग्यारह हो जाए
विपत्तियों का पहाड़ है
गरीबी मे आटा गीला हो जाए।
बंदरबांट चल रही
अंधे के हाथ बटेर लगी
पुराने गिले शिकवे भूले हैं
उलूक सीधे कर रहे
उधेड़बुन में पड़े
उल्टी गंगा बहा रहे
जो एक आँख भाते नहीं
वो एक एक ग्यारह हो रहे
कौन किसको ऊँगली पर नचायेगा
कौन एक लाठी से हाँक पायेगा
ढाई दिन की बादशाहत है
टाएँ टाएँ फिस्स मत होना ।
दाई से पेट क्या छिपाना
बस पुराना इतिहास मत दोहराना।
अनिता सुधीर
Thursday, September 14, 2023
वृंदावन
Thursday, September 7, 2023
कृष्ण
Wednesday, September 6, 2023
जीवन साँझ
गीत
दबे पाँव जब संझा आयी
प्रेम सरित अब बहने दो ।
उथल पुथल थी जीवन नैया
नैन डगर तुम रहने दो ।।
कांच नुकीले कंकड़ कितने
रक्त बहाए तन मन से,
पटी पड़ी है नयन कोटरें
उजड़े उन रिक्त सपन से,
बोल मौन हो नयन बोलते
परिभाषा नित कहने दो ।
नैन ...
धागे उलझे हृदय पटल पर
एक छुअन सुलझाती है,
नर्तन करती चाँद चाँदनी
जब भी तू मुस्काती है,
मुक्त क्षणों की धवल पंक्तियां
जीवन को ये गहने दो ।
नैन ..
नीड़ भरा था तब मेले से
आज अकेले दो प्राणी
पल-पल को अब मेला कर लें
रखें ताक पर कटु वाणी
अटल सत्य के अंतिम क्षण में
संग हार हम पहने दो ।
नैन..
अनिता सुधीर आख्या
चित्र - गूगल से साभार।
Wednesday, August 30, 2023
रक्षाबंधन
नशा मुक्त भारत
नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान में तुच्छ योगदान नशा धूम्रपान धुँए के बनते छल्लों में परिवारों का सपना सोया पेट काट कर शुल्क चुका...
-
मकर संक्रांति मकर राशि में सूर्य जब, करें स्नान अरु दान। उत्सव के इस देश में, संस्कृति बड़ी महान ।। सुत की मङ्गल कामना, माता करे अपार। तिल लड...
-
पनिहारन लिए भार मटकी का चलती कोस अढ़ाई पनिहारन धरा तरसती अब बूँदों को हुआ वक्ष उसका खाली जीव जगत तब व्याकुल रोया कहाँ गया उसका माली तपी ...
-
दक्षिणा *** 'मॉम पंडित जी का पेमेंट कर दो ' सुन कर इस पीढ़ी के श्रीमुख से संस्कृति कोने में खड़ी कसमसाई थी सभ्यता दम तोड़ती नजर आई थी ...

