Sunday, August 6, 2023

मित्रता दिवस की शुभकामनाएं


मित्रता दिवस की शुभकामनाएं
सभी मित्रों को समर्पित
**

शूल को पथ से हटाने का मजा कुछ और है।
पुष्प उस पथ में बिछाने का मजा कुछ और है।।

मित्रता के पृष्ठ में जुड़तीं रहीं नव पंक्तियां
याद करके खिलखलाने का मजा कुछ और है।

चार दिन की जिंदगी में रौनकें हैं आपसे
साथ में जीवन बिताने का मजा कुछ और है।।

दूर होकर भी हमेशा पास का एहसास है
आपसे मिलने मिलाने का  मजा कुछ और है।

आप मानें या न मानें बात लेकिन है सही
साथ में गप्पे लड़ाने का मजा कुछ और है।।

मस्तियों से दिन भरे बेफिक्र हो कर रात में
स्वप्न को झूला झुलाने का मजा कुछ और है।।

अनिता सुधीर आख्या

3 comments:

गीतिका

गीतिका  झूठ को सीढ़ियों पर चढ़ाने लगे। पाठ नित ही नया फिर पढ़ाने लगे।। मानते जो स्वयं को सदा श्रेष्ठ ही पात्र ख़ुद को हॅंसी का बनाने लगे।। मू...