Wednesday, November 25, 2020

एकादशी

प्रबोधिनी एकादशी की शुभकामनाएं
#26/11/20

#दोहा ,चोपाई
**
दोहा
प्रबोधिनी एकादशी,आए कार्तिक मास।
कार्य मांगलिक हो रहे,छाए मन उल्लास।।

चौपाई
शुक्ल पक्ष एकादश जानें।
       कार्तिक शुभ फलदायक मानें ।।
चार मास की लेकर निद्रा।
           विष्णु देव की टूटी तंद्रा ।।
श्लोक मंत्र से देव जगाएं ।
          प्रभु चरणों में शीश झुकाएं।।
तुलसी विवाह अति पावन है।
           दशाक्षरी मंत्र लुभावन  है  ।।
भाव सुमन को उर में भरिये ।
           विधि विधान से पूजन करिये।।
दीप धूप कर्पूर जलाएं।
              माधव को प्रिय भोग लगाएं।।
व्रत निर्जल जब सब जन रखते।
          दीन दुखी के प्रभु दुख हरते ।।
महिमा व्रत की है अति न्यारी।
          पुण्य प्रतापी सब नर नारी।।
           
दोहा
पाप मुक्त जीवन हुआ,हुआ शुद्ध आचार।
आराधन पूजन करे,खुले मोक्ष के द्वार।।

10 comments:

  1. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज बुधवार 25 नवंबर नवंबर नवंबर 2020 को साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर और सामयिक।
    बधाई हो आपको।

    ReplyDelete
  3. छाये मन उल्लास यहाँ रमन कर के ।

    ReplyDelete
  4. अति सुन्दर ..आस्था से परिपूर्ण सृजन।आपको भी बहुत बहुत शुभकामनाएं।

    ReplyDelete

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

 राम नवमी की  हार्दिक शुभकामनाएं दर्शन चिंतन राम का,हो जीवन आधार। आत्मसात कर मर्म को,मर्यादा ही सार।। बसी राम की उर में मूरत  मन अम्बर कुछ ड...