रामधारी सिंह दिनकर की पुण्य तिथि पर
Sunday, April 24, 2022
रामधारी सिंह दिनकर
Thursday, April 21, 2022
सुनो धरती की
Saturday, April 16, 2022
हनुमान
हनुमान प्रकटोसव की शुभकामनाएं
चैत्र माह की पूर्णिमा,प्रकट हुए हनुमान ।
राम नाम उर में धरे ,करें राम का ध्यान।।
मारुति सुत हनुमान हैं,अनघ रुद्र अवतार।
रामदूत बजरंग जी ,करते बेड़ा पार ।।
जपे नाम हनुमान का , रोग दोष का नाश।
भवसागर से तार दें,अंतस भरें प्रकाश ।।
मूरत इनकी देख कर, दूर भागता काल।
दया करो मुझ दीन पर ,हे अँजनी के लाल ।।
भक्तों के दुख दूर हों, खड़े आपके द्वार।
प्रभु अपना आशीष दें, खुशियाँ भरें अपार।।
अनिता
Friday, April 15, 2022
जीत के मंत्र
नवगीत
जीत के कुछ मंत्र बो दें
अब लगी है धूप तपने
सौ परत में स्वप्न दुबका
सो रहा तकिया लगाकर
भोर सिरहाने खड़ी है
पैर को चादर उढ़ाकर
पथ विजय के नित पुकारें
धार हिय उत्साह अपने।।
कंठ सूखे होंठ पपड़े
ले नियति जब भागती है
पर्ण लेती सिसकियाँ जो
रात्रि भी फिर जागती है
अब पुरानी रीति बैठी
जीत के नव श्लोक जपने।।
रात ने माँगी मनौती
द्वार पर जो भोर उतरी
स्वेद श्रम से अब भिगोकर
कर्म की फिर बाँध सुतरी
रथ समय का चल पड़ेगा
ले कुँआरे साथ सपने।।
अनिता सुधीर
Thursday, April 14, 2022
गजल
हाथ लेकर ख़ाली इस सफ़र पे आए।
साथ फिर क़फ़न के क्या ले के कोई जाए।।
अपनी ही चाहतों को दिल में दफन किया था
तूफ़ान जो उठा फिर कहर वो खूब ढाए।।
जिंदगी भी आज़िज़ कब तलक शिकवा करे
हाथ की लकीरों को कब कौन है मिटाए।।
तक़दीर खेल खेले अब पैर थक रहे हैं
वक़्त थोड़ा सा बचा चल कर शज़र लगाएं।
दिल में पड़ी दरारें जब धर्म की सियासत
आग बस्तियों की फिर कौन आ बुझाए।।
अनिता सुधीर
Saturday, April 9, 2022
माता महागौरी
माता महागौरी
Friday, April 8, 2022
माँ कालरात्रि
नशा मुक्त भारत
नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान में तुच्छ योगदान नशा धूम्रपान धुँए के बनते छल्लों में परिवारों का सपना सोया पेट काट कर शुल्क चुका...
-
मकर संक्रांति मकर राशि में सूर्य जब, करें स्नान अरु दान। उत्सव के इस देश में, संस्कृति बड़ी महान ।। सुत की मङ्गल कामना, माता करे अपार। तिल लड...
-
पनिहारन लिए भार मटकी का चलती कोस अढ़ाई पनिहारन धरा तरसती अब बूँदों को हुआ वक्ष उसका खाली जीव जगत तब व्याकुल रोया कहाँ गया उसका माली तपी ...
-
दक्षिणा *** 'मॉम पंडित जी का पेमेंट कर दो ' सुन कर इस पीढ़ी के श्रीमुख से संस्कृति कोने में खड़ी कसमसाई थी सभ्यता दम तोड़ती नजर आई थी ...




