Sunday, November 24, 2019

आधार छंद - विधाता (मापनी युक्त मात्रिक)
मापनी - 1222. 1222. 1222. 1222
समांत - ' आया ' , पदांत - ' है ' .
महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर
**
निलामी हो रही उनकी,उन्हें बस में बिठाया है,
लगी है हाजिरी उनकी ,उन्हें कैदी बनाया है ।

तमाशा वो दिखाते हैं कपट का खेल जारी है ,
खिलाड़ी वो पुराने हैं,समझ कोई न पाया है ।

कहानी ये पुरानी है ,लिखी हर बार जाती है,
चुनावों का सबब देखो,नतीजा खुद सुनाया है ।

न जाने कल कहाँ होगी ,किसी को ज्ञात कैसे हो,
सियासी चाल में देखो ,सभी को अब फँसाया है ।

मुकद्दर में लिखा क्या है,सभी कल जान जाओगे,
कि दिल ये थाम के बैठो ,कचहरी कल  बुलाया है।

किया बदनाम तुमने जो ,छिछोरी हरकतें करके
दिखाना चाहते क्या हो  , सही अंजाम पाया है!

अनिता सुधीर

No comments:

Post a Comment

नवगीत

हठी आज हठी ने ठान लिया है अपने को ही नोच नीति नियम क्यों ताखे पर रख अनुशासन का  कभी स्वाद चख मनमानी जब उड़े हवा में  घर में रहना सोच किसकी प...