Thursday, November 21, 2019








पेंडुलम

अपने ही घर में
अपनों के बीच
अपनी ही स्थिति
से द्वंद करते
अपने मनोभावों में
इधर उधर विचरती
#पेंडुलम की तरह
मर्यादा की रस्सी से बंधी
दीवार पर लटकी रहतीं
ये स्त्रियां ......
समाज की वर्जनाओं के
नित नए आयाम छूती
दो विपरीत ध्रुवों में
मध्यस्थता कर अपने
विचारों को दफन करती,
एक भाव की उच्चतम
स्थिति पर पहुँच
गतिशून्य विचारशून्य
हो दूसरी दिशा के
उच्चतम शिखर पर
चल पड़तीं
ये स्त्रियां.....
अपने ही घर में
अपने वजूद को सिद्ध करती
अपने होने का एहसास दिलाती
भावों से भरे मन के
बावजूद निर्वात अनुभव
करते पूरी जिंदगी
पेंडुलम की  तरह
कल्पनाओं में
इधर उधर डोलती
रहती  हैं
ये स्त्रियां......
©anita_sudhir

2 comments:

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

 राम नवमी की  हार्दिक शुभकामनाएं दर्शन चिंतन राम का,हो जीवन आधार। आत्मसात कर मर्म को,मर्यादा ही सार।। बसी राम की उर में मूरत  मन अम्बर कुछ ड...