Saturday, January 4, 2020

हंसमाला छंद
सगण,रगण,गुरु
 ११२,२१२,२

वह बातें पुरानी
ऋतु थी वो सुहानी।
ढलती यामिनी में
खिलती चाँदनी में ।
खनकी चूड़ियाँ थीं
बजती झांझरे थीं।
महकी टेसुओं सी
चहकी कोयलों सी।

फिर दोनों मिले थे
सपने क्या सजे थे ।
नभ में वो उड़े थे
धरती से जुड़े थे ।
सच वो जानते थे
घर की मानते थे ।
जकड़ी बेड़ियां थीं
पिछड़ी रीतियाँ थी।

ठिठकी रात है क्यों
ठहरी बात है क्यों ।
अब ये दूरियां हैं
कि परेशानियाँ है ।
कहता क्या जमाना
इसका है फ़साना ।
बिसरा दो पुराना
अब गाओ तराना ।।

अनिता सुधीर





2 comments:


  1. ठिठकी रात है क्यों, ठहरी बात है क्यों ।
    अब ये दूरियां हैं, कि परेशानियाँ है ।
    वाह, यही अतिरेक व भाव मुझे भाते हैं । सुन्दर लेखन हेतु साधुवाद आदरणीया।

    ReplyDelete
  2. जी सादर अभिवादन और आभार

    ReplyDelete

नवगीत

हठी आज हठी ने ठान लिया है अपने को ही नोच नीति नियम क्यों ताखे पर रख अनुशासन का  कभी स्वाद चख मनमानी जब उड़े हवा में  घर में रहना सोच किसकी प...