Tuesday, December 7, 2021

महान


महान
दोहावली

मन के ही विश्वास से, पत्थर में भगवान।
कण-कण को हम पूजते,संस्कृति रही महान।।

मनुज धर्म की श्रेष्ठता, करिये कार्य महान।
राजनीति से दूर हो , रखें देश का मान ।।

देवि रूप में पूजते, फिर नारी अपमान।
कैसा ये पाखंड है ,भूले अर्थ महान।।

प्रण लघु मन में ठान के, करिए कार्य महान।
सत्य संकल्प से बने,मानव दृढ़ बलवान।।

अपने लहु की मसि बना,गाथा लिखी महान ।
अमर तिरंगा कर गए, भारत वीर जवान ।।

अनिता सुधीर


14 comments:

  1. अत्यंत उत्कृष्ट एवं ओजपूर्ण दोहावली 💐💐🙏🏼

    ReplyDelete
  2. अत्यंत अद्भुत दोहावली🙏

    ReplyDelete
  3. संस्कृति, समाज और भाव से जुड़े सुन्दर दोहे हैं सभी ...

    ReplyDelete
  4. अतुल्य दोहावली

    ReplyDelete
  5. बहुत सुंदर दोहे

    ReplyDelete

आयुर्वेद दिवस

शुभ दिन आयुर्वेद का,मना रहे सब लोग।  वैज्ञानिक आधार का,उत्तम है संयोग।। शरद विषुव के काल में,होते सम दिन-रात। हो जीवन में संतुलन,समझें सब यह...