Wednesday, October 30, 2024

दीप

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 


एक दीप उम्मीद का,जले सदा दिन रात।
मिले हौसला जीत का,यह अनुपम सौगात।।

एक दीप संकल्प का,आज जलाएँ आप।
तिमिर हृदय का दूर हो,मिटे सभी संताप।।

दीप जले जब ज्ञान का,रहे आचरण शुद्ध।
ऊर्जा के संचार से,अंतस में हैं बुद्ध ।।

करिए यही प्रयास अब,दीप जले हर द्वार।
दिव्य पर्व की ज्योति से,जगमग हो संसार।।


अनिता सुधीर आख्या 

3 comments:

  1. दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

    ReplyDelete
  2. शुभ दीपावली

    ReplyDelete
  3. सुन्दर | दीप पर्व शुभ हो |

    ReplyDelete

साइबर अपराध

साइबर अपराध  आल्हा छंद दुष्ट प्रवृत्तियां दुष्कर्मों से,करें मनुज का नित नुकसान। जिसकी फितरत ही ओछी हो,लाभ कहां दे तब विज्ञान।। इंटरनेट कंप्...