Friday, January 31, 2020

यादें

बीती यादें कोष में ,मिले जुले हैं भाव ।
कुछ यादों से सुख मिले,कुछ से रिसते घाव ।
कुछ से रिसते घाव,भूलना इनको चाहा ।
कब तक सुनें कराह,किया घावों को स्वाहा।
कहती अनु ये बात ,गरल वो कब तक पीती।
जीवन की अब साँझ ,भुलाईं बातें बीती ।

बातें छोटी ही सही,बिगड़ रहे सम्बन्ध।
सहन शक्ति का ह्रास हैं,छूटा जाये स्कंध।
छूटा जाये स्कंध,बने थे  कभी सहारा ।
हुई अहम की जीत,छूटता साथी प्यारा।
बीत गया वो काल,सुखद थी बीती रातें ।
लायें वही प्रभात,भूलिये छोटी बातें ।

©anita_sudhir

4 comments:

  1. यादें, सुन्दर पहलुओं को उकेरती रचना।

    ReplyDelete
  2. बेहतरीन प्रस्तुति

    ReplyDelete

घर बनाते आजकल

घर बनाते आजकल खोखली सी नींव पर ही घर बनाते आजकल। मौन हों संवाद पूछें क्यों डराते आजकल।। जो हृदय की वेदना जग से छुपाने में लगे, वह स्वयं की म...