Thursday, November 30, 2023
जीवन साँझ
Monday, November 27, 2023
देव दीपावली
Wednesday, November 15, 2023
चित्रगुप्त महाराज की जय
Monday, November 13, 2023
जगमग दीप जलाएँ
Saturday, October 21, 2023
पाखंड
पाखंड
नवगीत
मीन छल से जब निगलते
ढोंग हँसता खिलखिलाकर
वस्त्र उजले श्याम मन के
दीप बाती कर रहे हैं
दाग को मैला करे अब
हुंडियाँ वो भर रहे हैं
धर्म में फिर धन घुसा जो
मर्म भागा चिड़चिड़ाकर।।
ढोंग..
जब हवा ले साथ चलती
बात ये पगडंडियों की
तर्क का सूरज डुबाते
जीत फिर पाखंडियों की
धर्म का ये डर दिखाते
पाप की घंटी बजाकर।।
ढोंग..
भक्त बगुले लीन तप में
श्राद्ध पूजे नीतियों को
मंदिरों में इष्ट बेबस
देख जग की रीतियों को
श्वेत बगुला हँस रहा है
हंस रोता तिलमिला कर।।
ढोंग..
अनिता सुधीर आख्या
Sunday, October 15, 2023
माँ शैलपुत्री की आराधना
Sunday, October 8, 2023
गीतिका
आल्हा छन्द आधारित गीतिका
विषय निरर्थक बोल रहे जो,उनको मन से सुनता कौन।
सदा बोलना सोच समझ कर,ऐसी वाणी चुनता कौन।।
आलोचक बन राह दिखाए,या बोले जो मीठे बोल
संबंधों में सगा कौन है,समझ सत्य की गुनता कौन।।
नियमों की नित धज्जी उड़ती,चौराहों पर हुक्का बार।
युवा बहकते मयखानों में,इन पर अब सिर धुनता कौन।।
क्षणिक खुशी पाने को जब भी,पथ अपनाते हैं आसान
दूर खड़ी मंजिल फिर कहती,स्वप्न हमारे बुनता कौन।।
सिद्ध करें सार्थकता अपनी,सह कर नित जीवन का ताप
भड़भूजे की भाड़ सिखाती,बिना अग्नि के भुनता कौन।।
अनिता सुधीर आख्या
लखनऊ
आओ कान्हा मन हल्का कर लें
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं आओ कान्हा ! मन हल्का कर लें रस्म निभाने आते उत्सव घर की चौखट सकुचाए दुविधा लेकर खड़ा हुआ मन स्वागत कैसे क...
-
मकर संक्रांति मकर राशि में सूर्य जब, करें स्नान अरु दान। उत्सव के इस देश में, संस्कृति बड़ी महान ।। सुत की मङ्गल कामना, माता करे अपार। तिल लड...
-
पनिहारन लिए भार मटकी का चलती कोस अढ़ाई पनिहारन धरा तरसती अब बूँदों को हुआ वक्ष उसका खाली जीव जगत तब व्याकुल रोया कहाँ गया उसका माली तपी ...
-
दक्षिणा *** 'मॉम पंडित जी का पेमेंट कर दो ' सुन कर इस पीढ़ी के श्रीमुख से संस्कृति कोने में खड़ी कसमसाई थी सभ्यता दम तोड़ती नजर आई थी ...
