Saturday, December 21, 2019

गीतिका
****

शरम से निगाहें गड़ी जा रहीं हैं
अभी भी,कली जो लुटी जा रही है।

जलाते रहे जो चमन दूसरों के ,
उन्हीं की खुशी अब जली जा रही है।

रखे हौसला,जब मुसीबत सही थी,
कहानी उसी की लिखी जा रही है।

फसल विष भरी जो उगाते रहे वो
वही भीड़ अब ये बढ़ी जा रही है।

जरा होश में आइये अब सभी तो
यहाँ शाम ये जो ढली जा रही है।

अनिता सुधीर

No comments:

Post a Comment

घर बनाते आजकल

घर बनाते आजकल खोखली सी नींव पर ही घर बनाते आजकल। मौन हों संवाद पूछें क्यों डराते आजकल।। जो हृदय की वेदना जग से छुपाने में लगे, वह स्वयं की म...